फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पहाड़ों पर बारिश से गंगा में आया उफान, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, बाढ़ को लेकर अलर्ट

Wed, 09 Jul 2025 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Flood Risk: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से बस 40 सेमी ही दूर रह गया है। ऐसे में जिले में बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
गंगा। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही बिजनौर में मूसलाधार बारिश नहीं हो सकी है, लेकिन पहाड़ पर बादल जमकर बरस रहे हैं। इसका असर जिले की नदियों में भी नजर आने लगा है। गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर दूर रहा।
विज्ञापन

 

बुधवार को सुबह बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.50 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे गंगा में उफान आना चालू हो गया। गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर जा पहुंचा, जोकि खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर ही दूर है। अगर पहाड़ पर बारिश का सिलसिला यूं ही बना रहा तो नदियों में और भी अधिक उफान आ जाएगा। ऐसे में बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। बाढ़ राहत सामग्री भी जुटा ली गई है।
 

शेरकोट में दो बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ चौकियों पर आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी सामान लाइफ जैकेट, ट्यूब, टॉर्च आदि उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक बाढ़ चौकी पर एक राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और नोडल अधिकारी की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। 
 

शेरकोट पालिका परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। तहसीलदार धामपुर धनराज कुमार का कहना है कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के अंतर्गत शेरकोट खो बैराज और रानी फूल कुमारी इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकी बनाई गई है।
 

प्रशासन ने नजीबाबाद ब्लॉक में चार बाढ़ चौकियां स्थापित कीं हैं। नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कॉलेज, भागूवाला के जनता जूनियर हाईस्कूल, नांगल के गौसपुर में और किरतपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
 
विज्ञापन

एमडीएम इंटर कॉलेज और भागूवाला में बाढ़ चौकियों सहित विभिन्न चौकियों पर राजस्व कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राशन डीलर तैनात किए गए हैं। तहसीलदार संतोष यादव ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को नदियों का जलस्तर पर निगाह रखने और चौकियों पर बने रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें