फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ऑडी में रील बना रहे थे चार युवक, रियल में किशोर को कुचल दिया, कार समेत पकड़े दो आरोपी, दो भागे

Wed, 09 Apr 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

रोशनपुर प्रताप निवासी चित्रांश उर्फ सनी (17) एक दावत से साइिकल पर लौट रहा था। हाईवे पर हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
सनी को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्राटा भरती खुली ऑडी में रील बनाने के शौक ने हाईवे पार कर रहे रोशनपुर प्रताप निवासी चित्रांश उर्फ सनी (17) की जान ले ली। हादसा देहरादून-नैनीताल हाईवे पर रोशनपुर प्रताप के सामने हुआ। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार समेत दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

 

सनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर रोशनपुर प्रताप निवासी चित्रांश उर्फ सनी (17) पुत्र मूलचंद गांव में एक दावत में गया था। दोपहर लगभग एक बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तो कोतवाली देहात की ओर से तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। सनी उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।
 
विज्ञापन

हाईवे पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि खुली छत की ऑडी कार में चार युवक थे, जो रील बना रहे थे। कार सवार युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दो युवक भाग निकले, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घायल सनी को पीएचसी के बाद हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सीओ नगीना अंजनी कुमार, एसपी सिटी विनय कुमार एवं एनएचएआई के अधिकारी आशीष शर्मा ने ग्रामीणों से बात की लेकिन वे जाम खोलने को राजी नहीं हुए। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 

यह भी पढ़ें...
भाजपा नेता के होटल में रेड: लग्जरी कारों में आते थे जुआरी, रोज एक करोड़ का जुआ, 31 गिरफ्तार, 17 लाख रुपये जब्त    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें