बिजनौर के नूरपुर में मंगलवार रात में चांदपुर रोड (कांवड़ रूट) पर अचानक एक पोल की एलटी लाइन धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान वहां हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर व अग्निशमन सिलेंडर से आग पर काबू पाया।
चांदपुर मार्ग पर पीपला के पूर्व प्रधान पति नसीम अहमद के घर के सामने एक विद्युत पोल में जुड़ी एलटी लाइन मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक धू-धू कर जलने लगी। वहीं, आग की लपटें बढ़तीं देख लोगों ने बिजली घर पर फोन किया। आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।