बिजनाैर जनपद में अफजलगढ़ में अपनी पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी ने घंटे भर ड्रामा किया। वह बड़े ही नाटकीय ढंग से बस स्टैंड अफजलगढ़ स्थित जसपुर तिराहे पर सड़क पर बैठ गया और अपनी बेगुनाही की बातें करते हुए पत्नी पर झूठा फंसाने का आरोप लगाने लगा।
इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई तथा सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। आरोपी की पत्नी ने अपने ही पति पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: गुलदार के हमले से महिला की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने रेल रोकी, ट्रैक पर लगाया जाम
इसी बीच शनिवार को आरोपी नाटकीय ढंग से अफजलगढ़ बस स्टैंड स्थित जसपुर तिराहे पर पहुंचा और सड़क पर बीचो-बीच बैठ गया और जोर-जोर से अपनी बेगुनाही की दलीलें देता हुआ अपनी पत्नी पर झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाने लगा।
मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पड़कर अपने साथ ले गई।