फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान दिलाने को गरजे किसान

Sat, 17 Aug 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को तहसील बिजनौर में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत बिजनौर तहसील इकाई की शुक्रवार पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गांव जंगल में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़वाने, चकबंदी विभाग में 10 15 साल से चल रहे मुकदमों का जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग उठी। बाद में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह की अध्यक्षता में एवं संदीप त्यागी के संचालन में हुई पंचायत मेंं प्रदेश महासचिव ठाकुर रामावतार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सदर डॉ. विजय चौधरी, दिनेश कुमार, संदीप त्यागी, नरपल सिंह, अंकुर चौधरी, सुभाष सिंह, बृजेश कुमार, डॉ. एसपी सिंह, संजीव तिलकराम आदि रहे।
बिजनौर नगर पालिका के ईओ को दिया ज्ञापन
अनेक किसान नगर पालिका बिजनौर पहुंचे, वहां उन्होंने ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पालिका का कूड़ा गंगदासपुर में गिराया जाता है। किसान नेता संजीव चौधरी ने कहा कि नगर पालिका के वाहन चांदपुर चुंगी से सरधनी मार्ग पर जाते समय कूड़ा बिखेरते रहते है। रास्ते में यह कूड़ा बिखरा पड़ा रहने दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सड़क पर कूड़ा होने से वहां से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि जल्द निस्तारण न हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें