हल्दौर के बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने समेत आदि मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत शुरू हुई।
बुधवार को बिलाई चीनी मिल पर गांव कड़ापुर, बाटपुरा व वाजिदपुर गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने की मांग को लेकर छठवें दिन धरना जारी रहा।
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, पश्चिमी यूपी युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह धनकड़ आदि पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता के साथ एकजुट होकर पहुंचे और महापंचायत शुरू की।
संयुक्त किसान मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिल द्वारा तीन गांवों के किसानों के गन्ने का सेंटर परिवर्तन कराएं जाने, 14 दिनों में भुगतान दिलाने, किसानों के दो हजार रुपये से अधिक बिलों की कनेक्शन कांटे जाने आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।