फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

Tue, 07 Mar 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बाइक का चालान कटने के बाद बिजलीकर्मी ने सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन काट दिए। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ई-चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के चंदक में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिजली निगम के संविदाकर्मी का चालान काट दिया, जिससे गुस्साए बिजलीकर्मियों ने बिजली काट दी। उन्होंने किराए के मकानों में रह रहे कई पुलिसकर्मियों के कनेक्शन काट दिए। हालांकि बाद में बिजली जोड़ दी गई।

विज्ञापन


सोमवार की शाम मंडावर बस अड्डा तिराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए मंडावर बिजली घर में तैनात विद्युतकर्मी का चालान काट दिया गया। बिजली कर्मी ने बताया कि वह कस्बे से बिजली ठीक करके आ रहा है, मगर मौके पर मौजूद दरोगा ने बिजलीकर्मी की मोटरसाइकिल का चालान काट दिया। जिससे गुस्साए बिजलीकर्मी ने थाने के नजदीक किराए के मकानों में रह रहे सिपाहियों के बिजली के कनेक्शन काट दिए।

यह भी पढ़ें: HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिसकर्मियों के कमरो की बिजली गुल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने काटे गए चालान को निरस्त किया, हालांकि कुछ देर के बाद ही इनकी बिजली फिर से चालू कर दी गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें