फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Election Seat Result: सपा-गठबंधन और भाजपा में कांटों की टक्कर, जानें क्या है जनता का फैसला 

Thu, 10 Mar 2022 06:55 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में आदर्श आचार संहिता 15 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस निकालने की परमिशन नहीं होगी। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिलेवासियों के अनुमान से दस गुना ज्यादा पुलिस जिले में तैनात है। 
विज्ञापन
vote counting - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में जल्द ही चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बीच सबकी नजरें भाजपा और सपा प्रत्याशियों पर टिकी हैं। कुछ ही देर में परिणाम आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन


बिजनौर में आदर्श आचार संहिता 15 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस निकालने की परमिशन नहीं होगी। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिलेवासियों के अनुमान से दस गुना ज्यादा पुलिस जिले में तैनात है। 

प्रत्येक गणना हॉल में चार-चार सीसीटीवी कैमरे व दो-दो वीडियो हैंडीकेम की निगरानी में गणना हो रही है। मतगणना स्थल पर एजेंट मोबाइल व धूम्रपान का सामान नहीं लेकर जाएंगे। कहा कि मतगणना के बाद किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा और हर्ष फायरिंग पर भी रोक है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले में भारी तादाद में फोर्स है। थाना प्रभारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। थाना प्रभारी जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें