फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Sat, 19 Nov 2022 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को नगीना तहसील सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं का सुना। 
विज्ञापन
समस्याएं सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।

विज्ञापन


शनिवार को नगीना के तहसील सभागार में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मैं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के तहसील समाधान दिवस में पहुंचते ही फरियादियों की लाइन लग गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम बन युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म, असलियत खुली तो मुजम्मिल बोला- श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा
विज्ञापन


समाधान दिवस में राशन कार्ड नहीं बनने, एक ग्रामीण के एक व्यक्ति द्वारा जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 14 लाख रुपए की रकम हड़पने, कब्रिस्तान की जगह पर अवैध तौर पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने, नगर के कई मोहल्लों में टूटी सड़कों के ना बनाए जाने संबंधी काफी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों से शिकायत कर्ताओं की शिकायत को तय समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें