फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली राष्ट्रीय बुकलेट के लिए बिजनौर जिला चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली राष्ट्रीय बुकलेट के लिए बिजनौर जिला चयनित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने में राष्ट्रीय आजिविका मिशन की राष्ट्रीय बुकलेट में जगह बनाकर कीर्तिमान बनाया है। सूबे में केवल बिजनौर जिले को ही बुकलेट में स्थान मिला है।
विज्ञापन

मार्च से कोरोना का प्रकोप है। शासन स्तर से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय आजिविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रंगोली बनाईं। सूबे के सभी जिलों से तैयार रंगोली के फोटो केंद्र को भेजे गए। जिले के समूहों की रंगोली के फोटो भी केंद्र को भेजी गईं। इनमें से एक रंगोली का चयन राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशन के लिए होना था। मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि सूबे की हजारों रंगोलियों में से एक मात्र बिजनौर जिले की रंगोली का चयन में हुआ है। चयनित रंगोली नहटौर ब्लॉक के गांव मंधोरा में काजल देवी के संयोजन में संचालित समूह नारी शक्ति ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें