फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में मिले बारहसिंघा के सींग, वन विभाग में हड़कंप

Sat, 01 Jun 2024 06:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनाैर जनपद में वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा के सींगों को खादर क्षेत्र से कब्जे में लिया है। ये सींग जंगल में पड़े मिले हैं। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
माैके से मिले सींग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में बाहरसिंघा के आठ से 10 सींग एक खेत में मिले है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सीगों को कब्जें में लिया और मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। वहीं क्षेत्र के लोगों में बारहसिंघा के सींगों को तस्करी होने की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


नांगल के गंगा खादर क्षेत्र में खेतों पर काम कर रहे किसानों को चारे की फसल के खेत में बारहसिंघा के सींग दिखाई दिए। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। राजगढ़ वन रेंज क्षेत्र का मामला होने पर रेंजर प्रिंस कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाहरसिंघा के सींगों को कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


राजगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर प्रिंस कुमार ने बताया कि सींगों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें