फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: लिव इन में रह रहे फील्ड ऑफिसर की मौत, गले पर रस्सी और शरीर पर चोट के 15 निशान, ये बोली युवती

Mon, 19 Jan 2026 09:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

रायबरेली निवासी हरिओम सिंह चांदपुर में हापुड़ की एक युवती के साथ रहता था। हरिओम को अस्पताल लेकर पहुंची युवती ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हरिओम ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
हरिओम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर में एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर हरिओम सिंह (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। मृतक के साथ डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशन में रह रही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) से पूछताछ की जा रही है। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, रविवार रात लगभग 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ से हरिओम सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव नकटवा जनपद रायबरेली के मृत पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पता चला कि हरिओम सिंह, जो चांदपुर में एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर के तौर पर कार्यरत था, पिछले डेढ़ साल से नगर पालिका के पास किराए के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था।
 

सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि लिव-इन में रहने वाली युवती मोहल्ले के कुछ लोगों की मदद से हरिओम को अस्पताल लेकर पहुंची थी। युवती के अनुसार, रविवार देर शाम हरिओम ने फिल्म देखने की इच्छा जताई थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद, युवती कुछ सामान खरीदने बाजार चली गई। जब वह लौटी तो उसने हरिओम को फंदे से लटका पाया।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। साथ ही, मृतक के शरीर पर मारपीट के करीब 15 निशान भी मिले हैं। हालांकि, इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन

युवती से पूछताछ जारी
चांदपुर पुलिस मृतक के साथ लिव-इन में रहने वाली युवती से लगातार पूछताछ कर रही है। युवती थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रकाश कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की बात कही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना के समय युवती की मौजूदगी और घटना के क्रम की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

ये भी देखें...
Meerut: सांड ने वृद्धा के पेट में घोंप दिया सींग, उठाकर जमीन पर पटका, अस्पताल में तड़पते हुए हो गई मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें