फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, खुला था दरवाजा, पुलिस की जांच में ये बात आई सामने

Wed, 15 Apr 2026 07:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नई कॉलोनी के सरकारी आवास में राकेश का शव लटका मिला। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना का पता चला। राकेश के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अकेला ही रहता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर कालागढ़ की नई कॉलोनी के सरकारी आवास में राकेश (27) पुत्र बुध सिंह का शव फंदे से लटका मिला है। शव बुरी तरह सड़क चुका था और उसमें कीड़े चल रहे थे। पड़ोसियों को आवास से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अकेला इस आवास में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

 

नई कॉलोनी के आवास संख्या एसबी 70 में से बुधवार की दोपहर तेज बदबू आने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ममगई ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। युवक की मौत तीन से चार दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव पुराना होने के कारण सड़ गया था तथा उसमें कीड़े लग गए थे। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक की आयु लगभग 27 वर्ष है। उसके पिता बुध सिंह एवं माता सुमित्रा देवी सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। राकेश घर में अकेला रहता था। जिस कमरे में उसका शव लटका हुआ मिला है, उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। मृतक की बहन का विवाह हो चुका है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चलेगा। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें