फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बिहार निवासी महिला का शव बाग में पड़ा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में गुरुवार सुबह कासमपुरगढ़ी में एक बगीचे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बिहान निवासी ललिता के रूप में हुई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह कासमपुरगढ़ी में एक बगीचे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ग्राम सीरबासुचंद मे सुबह सवेरे नरेश के बाग के पास महिला(55) का शव मिलने से गामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:Kanwar Yatra 2023: दिल्ली देहरादून मार्ग पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया
विज्ञापन


मृतका की पहचान ललीता देवी के रूप मे हुई, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी क्षेत्र मे शादी हुई थी। उसका एक पुत्र बिहार में रहता है, जबकि एक पुत्री रेखा की शादी गांव सीरबासुचंद मे रवि के साथ हुई है।
विज्ञापन


पुत्री रेखा को भी उसकी मौत के बारे में कुछ पता नही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल अफजलगढ पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें