जनौर जनपद के भागूवाला में एक लापता बालक का शव क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में बनाए गए पानी के टैंक से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले किया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
भागूवाला निवासी टैंट कारोबारी फुरकान का सात वर्षीय पुत्र फैज सोमवार को दोपहर से गायब था। फैज गूंगा था। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। बताया जाता है कि पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे में फैल भागूवाला के ही एक 10 वर्षीय बालक के साथ दिखाई दिया।
पूछताछ में बालक ने पड़ोस में ही निर्माणधीन मकान की बॉउंड्री वॉल के भीतर बने शौचालय के लिए बने टैंक पर खेलते समय उसमें गिरने की जानकारी दी। बॉउंड्री वॉल के भीतर टैंक से दोपहर बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।