शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश पुत्र कैलाश सिंह शुगर मिल में टैंकर ले जाने वाले ट्रैक्टर पर चालक था। उसका पास में ही स्थित गांव पल्लावाला के सलमान पुत्र महबूब से मेलजोल था। सलमान कबाड़ की फेरी करता था। भाई अरमान ने बताया कि सलमान मंगलवार दोपहर घर से धामपुर जाने के लिए निकला था। उसके बाद उन्हें उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली।
ये भी देखें...
UP: देहरादून में बादल फटने से मेरठ के कैफ की मौत, अचानक ढहकर नदी में गिर गई पांच मंजिला बिल्डिंग
पता लगते ही भारी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर दोनों के शव टैंकर में डाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मुकेश के परिजनों का कहना है कि वह सुबह करीब आठ बजे काम पर गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को टैंकर से बाहर निकलवाया। देर शाम तक ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिए।
हंगामा करते ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उधर, थाना धामपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे शुगर मिल धामपुर के एचआर मैनेजर विजय गुप्ता ने बायो वेस्टेज प्लांट टैंकर में दो व्यक्तियों की मौत होने की सूचना दी। मुकेश टैंकर में धामपुर शुगर मिल की केमिकल यूनिट से बायो कंपोस्ट लेकर वेस्टेज प्लांट में आया था। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया वेस्टेज टैंकर की सफाई के दौरान बनी गैस में दम घुटने से दोनों की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारणों का पता चल पाएगा।