फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: झूठी आन की खातिर बेटी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, पिता-दादा व चाचा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Dec 2022 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में झूठी आन की खातिर एक और हत्या को अंजाम दिया गया। यहां एक पिता, दादा और चाचा ने मिलकर बेटी के प्रेमी की खौफनाक तरीके से हत्या कर डाली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में झूठी आन के लिए बेटी के प्रेमी की गला घोट कर हत्या कर दी गई। मामले में किशोरी के पिता, दादा और चाचा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश जारी है।

विज्ञापन


शनिवार की शाम दारानगर गंज क्षेत्र के गंगा खादर में  युवक इंदरजीत (24) का शव पड़ा मिला था। जिसके सीने पर गोली लगने का निशान भी मिला। प्रथम दृष्टया माना गया कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है लेकिन पुलिस के शुरुआती तफ्तीश में साफ हुआ की गला घोटकर युवक की हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना, मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, कई घायल, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोली का निशान बनाने के लिए लोहे की नाल में गंधक और पोटाश का मिश्रण भर कर उसमें विस्फोट किया गया। इसके बाद शव को ले जाकर गंगा खादर में उसी की शर्ट से गले में फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया था। हालांकि पुलिस को शव नीचे पड़ा मिला था।

मृतक की मां ने पड़ोसी तिलक सिंह उसके भाई सोनू, संजय और श्री राम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि इंद्रजीत का तिलक की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते इंदरजीत की हत्या की गई है।

लड़की को करा दिया था अस्पताल में भर्ती
शनिवार की दोपहर में लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर इंद्रजीत पर आरोप लगाया था कि उसने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करते हुए उनकी बेटी को घायल किया है। इसके साथ ही लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। लेकिन शाम होते-होते इंद्रजीत का शव गंगा खादर से बरामद हुआ तो मामला पूरी तरह पलट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें