एक आरोपी उनकी स्कूटी लेकर संग चलने लगा जबकि उन्हें कार में बैठा लिया गया। कार में बैठाकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुम लड़कियों के साथ खूब मौज मस्ती करते हो, उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी।
आरोप है कि बदमाशों ने पहले कहा कि अपनी पत्नी से पांच लाख रुपये और ज्वैलरी मंगा ले। पत्नी से पैसा और ज्वैलरी मंगाने में असमर्थता जताने पर बदमाशों ने गूगल पे का क्यूआर कोड दिया। जिस पर जबरन 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद बदमाशा फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने एक दुकानदार का क्यूआर कोड दिया था। उक्त दुकान पर खड़े एक आरोपी ने तुरंत ही दुकानदार से अपने पैसे आने की बात कहते ही रकम हासिल कर ली।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि जान का भय दिखाकर जबरन वसूली का मामला आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।