बताया गया कि हत्या करने के बाद युवक ने डायल 112 पर खुद ही सूचना दी। कुशलपाल का पिता विशनपाल घर पर नहीं था और उसका भाई दूसरे घर में सोया हुआ था। जानकारी के अनुसार, कुशलपाल ने अपनी बहन को भी घटना की सूचना दी।
बताया गया कि मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तीन साल की और छोटा बेटा एक साल का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ नगीना संग्राम सिंह, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान