फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कार-बाइक टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति व एक बेटा घायल

Sun, 23 Jul 2023 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई जबकि महिला का पति व बेटा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला शिव में कार-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पति व एक साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक नगीना देहात टांडा माई दास निवासी हैं। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


रविवार सवेरे लगभग दस बजे बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर स्वाहेड़ी पुल के पास मोड़ पर कार-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि महिला का पति व एक साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना नगीना देहात टांडा माई दास निवासी फिरोज अपनी पत्नी समीना व दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर अपने घर टांडा माई दास जा रहा था। जैसे ही वह बिजनौर नजीबाबाद मार्ग पर स्वाहेड़ी के पास बने पुल के मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार-बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बाइक पर बैठी समीना तीस वर्ष पत्नी फिरोज व उसके तीन वर्ष के बेटे आमिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति फिरोज व एक वर्ष का मासूम बेटा अदनान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पेदा चौकी पुलिस ने घायल बाप-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेदा चौकी इंचार्ज राजीव मलिक ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां बेटे की मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक गढ़मुक्तेश्वर निवासी अरुण को कार सहित कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें