फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर शहर की रैंक में सुधार, पिछड़ गया नूरपुर

Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक लाख तक की आबादी वाले शहरों में शामिल बिजनौर ने पिछले साल के मुकाबले रैंक में सुधार कर लिया है। दरअसल साल 2023 की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में बिजनौर पालिका को तीसरी रैंक मिली है जबकि पिछले साल चौथी रैंक थी। हालांकि नूरपुर पिछड़ गया है, साल 2022 में नूरपुर को 11वीं रैंक हासिल हुई थी जबकि साल 2023 में 69वीं रैंक से संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए। जिनमें बिजनौर नगर पालिका को स्टेट स्तर पर तीसरी रैंक हासिल हुई है। जबकि नार्थ जोन में भी यही रैंक बनाई है। बता दें कि इस सर्वेक्षण में शहर की सफाई, कचरा मुक्त, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि बिंदुओं को शामिल किया जाता है। ऐसे में नार्थ जोन के 98 शहर और प्रदेश के 56 शहरों में बिजनौर पालिका ने तीसरी रैंक हासिल की। हालांकि साल 2022 में स्टेट स्तर पर चौथी और नॉर्थ जोन में 11वीं रैंक मिली थी, यानि इस बार सुधार हुआ है। इसके अलावा कचरा मुक्त वाले 65 शहरों में शामिल होते हुए बिजनौर पालिका ने एक स्टार झटक लिया। उधर, गंगा किनारे वाले शहरों की रैंकिग में बिजनौर अव्वल रहा है। लगातार दूसरे साल गंगा किनारे वाली रैंक को बिजनौर ने बरकरार रखा है।


- एक लाख तक की आबादी वाले इन शहरों को मिली स्टेट में रैंक
पालिका रैंक 2023 रैंक 2022
बिजनौर 3 4
शेरकोेट 24 32
चांदपुर 27 26
नजीबाबाद 38 24
धामपुर 37 34
नगीना 8 7
किरतपुर 6 37
- पचास हजार तक की आबादी वाले शहरों की रैकिंग
रैंक साल 2023 रैंक साल 2022
नूरपुर 69 11
स्योहारा 49 60
नहटौर 15 89
अफजलगढ़ 7 49
- 25 हजार तक की आबादी में रैंकिंग
रैंक 2023 रैंक 2022

मंडावर 26 84
साहनपुर 69 115
सहसपुर 85 114
जलालाबाद 52 73
हल्दौर 17 22
झालू 39 58
बढ़ापुर 59 30



वर्जन - प्रदेश और नॉर्थ जोन में बिजनौर नगर पालिका ने तीसरी रैंक हासिल की है। गंगा किनारे एक लाख तक आबादी वाले शहरों में भी बिजनौर अव्वल रहा है। अबकी बार रैंक में सुधार के लिए और भी ज्यादा प्रयास किए जाएंगे। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी बिजनौर नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें