फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या; सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 25 Nov 2026 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गांव राहूनंगली निवासी अरविंदर सिंह उर्फ पूरन सिंह (37) का पुराने भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान धारदार हथियार लगने से अरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष का हरविंदर सिंह भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और सिख समुदाय के लोग सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सामने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ देश दीपक सिंह ने परिजनों को समझाया और आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें