फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: करोड़ीमल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई लहूलुहान, देखते रहे क्लास के बच्चे

Tue, 26 Aug 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

करोड़ीमल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आएदिन गालीगलौज की जाती है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मारपीट में घायल शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह शिक्षकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य शिक्षकों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

थाने में तहरीर देने आए घायल शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर न्यू सिटी निवासी केएम इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के शिक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को वह कक्षा 10 के बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक अभिषेक उन्हें देखकर बेवजह गालीगलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो अभिषेक के साथ शिक्षक अनिल कुमार चौहान, अमित कुमार चौहान, योगेंद्र कुमार सिंह, योगेश कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने उनकी कक्षा में घुसकर बच्चों के सामने ही साथ लात घूंसों से पीटा। उनकी नाक व चेहरे पर में गंभीर चोट आई है। 

आरोप है कि अनिल कुमार चौहान एवं अमित कुमार चौहान दोनों सगे भाई हैं और विद्यालय में कार्यरत हैं। बकौल महेंद्र सिंह चौहान, वह आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रभारी के पद पर भी कार्यरत हैं। 
 

उधर दूसरे पक्ष के प्रवक्ता अनिल कुमार चौहान ने लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि शिक्षक महेंद्र सिंह शिक्षक साथी अभिषेक सिंह के साथ गालीगलौज कर रहे थे। जब ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो महेंद्र सिंह ने उनके ऊपर लात घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे और नाक पर चोटें आई हैं। उनके सीने में गुम चोटें हैं। 
 
विज्ञापन

उधर शिक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। दो दिन पहले जब वह विद्यालय में बैठे चाय पी रहे थे, तब भी आरोपी शिक्षक महेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर देख लेने की धमकी दी थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस के मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज के पदेन प्रबंधक एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें