फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला, कारोबारी व बेटे ने की गाली-गलौज, ड्राइवर से मारपीट

Mon, 07 Jul 2025 05:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी की गाड़ी को घेरकर हमला किया गया। ड्राइवर से मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपी कारोबारी खालिद और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला सीएम योगी के दौरे से पहले तूल पकड़ता दिख रहा है।

विज्ञापन
मौके पर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में रविवार देर रात बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ। बुखारा रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास उनकी कार को घेरकर गाली-गलौज की गई और ड्राइवर के साथ मारपीट हुई। कारोबारी खालिद और उसके बेटे ने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। हमलावरों ने रोबिन को गाड़ी से खींचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने शीशा बंद कर जान बचाई।

बताया गया है कि घटना से पहले सड़क पर खड़ी खालिद की गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बहाने हमला हुआ और पुरानी रंजिश के तहत बिरादरी पर टिप्पणी करते हुए धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मुख्य आरोपी खालिद और उसके बेटे अब्दुला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां और बेटी का अफेयर...दोनों ने प्रेमियों के साथ मिलकर करा दी सुभाष की हत्या; खुद सुनाई कत्ल की पूरी कहानी

सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित रोबिन चौधरी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

घटना के बाद बीजेपी नेताओं में रोष है और कुछ नेता इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नगीना दौरे में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। हमले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि रोबिन चौधरी की सक्रियता और हाल की पैरवी को लेकर विवाद पहले से था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें