फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर रही मैली पर फिसली पीछे से आ रही बाइक, पहियों के नीचे कुचलकर मां और बेटे की मौत

Mon, 12 Jan 2026 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

प्रशांत अपनी मां बीना देवी को दवाई दिलाकर नहटौर लौट रहा था। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव रुखड़ियो के सामने नहटौर-झालू मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोल गया। 
विज्ञापन
बीना देवी और प्रशांत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बिलाई के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर गिरी मैली पर फिसलने से अनियंत्रित होकर बाइक आगे चली रही मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्रशांत कुमार उर्फ शिवम (16) पुत्र ओमप्रकाश व उसकी मां बीना देवी (42) निवासी ग्राम रुखड़ियो थाना नहटौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रुखड़ियो के सामने नहटौर-झालू रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रशांत कुमार अपनी मां बीना देवी को दवाई दिलाने बिजनौर आया था। शाम को वापस जाते समय बिलाई मिल के पास पहुंचा तो दोनों हादसे का शिकार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव बिलाई के चीनी मिल से मैली लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहटौर की ओर जा रही थी। ट्रॉली में से सड़क पर गिरी मैली पर प्रशांत की बाइक फिसलकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। 
महिला और बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से कुचले गए। प्रशांत कक्षा 11 का छात्र था तथा राजस्थान के जयपुर में रहकर क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा था। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का पता लगते ही ग्राम रुखड़ियो में ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहटौर-झालू रोड पर खड़े कर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। लोग आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद रात आठ बजे जाम खोला गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें