फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बैंक कैशियर की मौत, पत्नी बोली- ससुराल वालों ने संपत्ति के लालच में मार दिया मेरा पति

Wed, 22 Jan 2025 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

सतपाल पीएनबी की शाखा में कैशियर था। 15 दिन पूर्व बीमार होने पर उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरीफपुर चतर निवासी बैंक कैशियर सतपाल सिंह (40) की देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी नीरू ने संपत्ति के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार सतपाल गजरौला शिव स्थित पीएनबी की शाखा में कैशियर था। लंबे समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 15 दिन पूर्व देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। सतपाल की पत्नी नीरू निवासी वसुंधरा विहार बिजनौर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें सतपाल के परिजनों व रिश्तेदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसके परिजन उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उसे शराब आदि का सेवन कराया। झाड़ फूंक करने वालों का भी सहारा लिया। सही से इलाज नहीं कराया। लंबे समय से उसे उससे भी नहीं मिलने दिया। 
नीरू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर पहुंचे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि दो वर्ष से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम व उपचार की रिपोर्टों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें