फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मस्जिद में लाउडस्पीकर से दी अजान, पुलिस ने आवाज तेज बताई, मोअज्जन को भेजा जेल; ये बोले शहर काजी

Sun, 11 Oct 2026 11:29 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मकबरा मस्जिद से जौहर की अजान दी जा रही थी। थाना समाधान दिवस के सिलसिले में पास ही मौजूद एसपी केके बिश्नोई को आवाज सुनाई दी तो उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया। एसडीएम की अदालत ने मोअज्जन को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए मोअज्जन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाउडस्पीकर से निकली अजान की आवाज सड़क तक सुनाई दी तो पुलिस मस्जिद में पहुंच गई। पुलिस ने मस्जिद के मोअज्जन को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। एसडीएम की अदालत ने लाउडस्पीकर पर मानक से अधिक आवाज में अजान देने पर मोअज्जन को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के पास नजीबुद्दौला मस्जिद में शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे जौहर की अजान दी जा रही थी। तभी थाना समाधान दिवस के सिलसिले में वहां पहुंचे एसपी केके बिश्नोई को सड़क तक अजान की आवाज सुनाई दी। उनके आदेश पर पुलिस ने मस्जिद में दाखिल होकर चेकिंग की तो अंदर लाउडस्पीकर लगा था। पुलिस ने मानक से अधिक लाउडस्पीकर से निकलने वाली अजान की आवाज का हवाला देते हुए मोअज्जन मोहम्मद फैजान निवासी मकबरा को गिरफ्तार कर लिया।
 

मामले में दरोगा सौरभ सिंह की ओर से थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमे लिखा गया कि लाउडस्पीकर को मस्जिद के अंदर छिपाकर रखा गया था, जोकि बाहर से दिखाई नहीं दिया। लाउडस्पीकर से निकलने वाली तेज आवाज से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के लिए खतरा है, जिससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने मोअज्जन का चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने इस संबंध में लापरवाही बरतने पर बीट प्रभारी ललित कुमार को निलंबित कर दिया है।
 

2509 धार्मिक स्थलों से उतरवाए थे लाउडस्पीकर
सितंबर माह में बिजनौर पुलिस ने जिलेभर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए अभियान चलाया था। इसमें 1323 मस्जिदों, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारों के लाउडस्पीकर उतारे गए थे। साथ ही बचे हुए एक-एक लाउडस्पीकर की आवाज भी तय नियमों के तहत रखने की हिदायत दी गई थी।
 

ये बोले एसपी
तय मानक के ज्यादा आवाज लाउडस्पीकर से निकलने पर मस्जिद में अजान देने वाले को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
-केके बिश्नोई, एसपी

 
विज्ञापन

शहर काजी ने ये कहा
मकबरा मस्जिद के मोअज्जन का लाउडस्पीकर पर निर्धारित आवाज से अधिक मानक में अजान देने पर पुलिस द्वारा चालान करना सही नहीं है। मोअज्जन धार्मिक व्यक्ति होते हैं। उन्हें आगे गलती नहीं करने की चेतावनी देकर पुलिस को छोड़ देना चाहिए था।
- अफान-उल-हक, शहर काजी नजीबाबाद

ये भी देखें...
बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय हादसा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें