फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: असदुद्दीन ओवैसी बोले- भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन करूंगा, राम मंदिर चंदा विवाद पर ये कहा

Mon, 29 Jun 2026 10:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Asaduddin Owaisi in Bijnor: बिजनौर के जलालाबाद में सोमवार को एआईएमआईएम की जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता हैदराबाद सांसद ने बीजेपी और सपा पर निशाना साधते हुए मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 70 साल से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 

सोमवार शाम जलालाबाद में आजाद चौक के पास मैदान में एआईएमआईएम की जनसभा हुई। आफ़ताब अंसारी ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। शाम करीब 7.30 असदुद्दीन ओवैसी जनसभा में पहुंचे। ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति करने और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे।


 

भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि 200 साल पहले मस्जिदें थीं, थाने नहीं थे। संभल की मस्जिद को "शहीद" कर दिया गया है और अब अन्य मस्जिदों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम मां-बहनों और देशवासियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। वह बिजनौर और नजीबाबाद में लोगों को नेता बनाने आए हैं। युवाओं को जान की बाजी लगाने की जरूरत नहीं है। देश और समाज के हित में जान की बाजी वह खुद लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने नजीबाबाद के विधायक पर भी कटाक्ष किया।
 

जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा मुसलमानों के वोट की राजनीति करती रही है और अब उसे छोड़ने का समय आ गया है। पंडित मनमोहन ने मुसलमानों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं सनातनी हूं, ओवैसी का सिपाही हूं और ईमान में विश्वास रखता हूं। वर्ष 2027 का चुनाव बड़ा बदलाव लाएगा।
 

जिलाध्यक्ष मुफ्ती रियाज कासमी, पूर्व प्रधान आफताब आलम, नदीम कुरैशी, हाफिज नफीस, इसरार अहमद और अहसान मंसूरी सहित अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन हकीम अब्दुल सलाम ने किया। जनसभा में साजिद चौधरी, नदीम अहमद, मुजीब जावेद, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने आजाद चौक हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था।
 
विज्ञापन

मीडिया से बोले ओवैसी
मीडिया से बातचीत में राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने गलती की है। ट्रस्ट में मुसलमान को रख देते, उसे गोली मार देते और मामला निपट जाता। लेकिन अब चंपक हो रहा है। मैं क्या कह सकता हूं।

ये भी देखें...
बिट्टू हत्याकांड: 'परिवार की महिला से कभी थे संबंध, फिर से कर रहा था पीछा, तो मार डाला', हत्यारोपी का कबूलनामा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें