फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चांदपुर की नुमाइश में हादसा, 25 फीट की ऊंचाई से नाव वाले झूले से गिरकर युवक की मौत, मेला संचालक फरार

Wed, 29 Apr 2026 10:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के मोहल्ला काजी जादगान निवासी मोहम्मद फैज नुमाइश में घूमने आया था। वह नाव वाले झूले का आनंद ले रहा था, तभी हादसा हो गया। फैज के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
फैज की फाइल फोटो और नाव वाला झूला, जिससे वह गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर में बुधवार रात नुमाइश में झूला झूलते समय 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया और झूले के संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, हल्दौर चौराहा के पास पिछले लगभग एक माह से तहसील प्रशासन की अनुमति पर चांदपुर के मोहल्ला कट कुई निवासी अरशद ठेकेदार की देखरेख में नुमाइश का संचालन किया जा रहा था। बुधवार रात मोहल्ला काजी जादगान निवासी मोहम्मद फैज पुत्र अकरम नुमाइश में लगे 'नावनुमा' झूले का आनंद ले रहा था। अचानक लगभग 25 फीट की ऊंचाई से फैज झूले से नीचे गिर गया। गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

घायल फैज को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद नुमाइश में मौजूद अन्य झूले वाले भी डरकर मौके से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक फैज अपने पीछे मां सलमा, पिता अकरम और बड़े भाई गुड्डू को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी देखें...
Bijnor: साइबर ठगों ने महिला को कई दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, परेशान होकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें