फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: युवक के बाल पकड़कर जड़े थप्पड़, पैर पकड़वाकर कहलवाया 'बाप', वीडियो वायरल

Sun, 05 Oct 2025 05:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

'सनकी शूटर' नाम से इंस्ट्राग्राम पर बनी आईडी पर युवक को पीटने की वीडियो अपलोड की गई। कुछ युवक उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
युवक को पकड़कर थप्पड़ मारते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार को रास्ते में रोका और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ते रहे और बाप कहलवाते रहे। साथ ही पीड़ित से पैर भी पकड़वाए गए। यह मामला 22 अगस्त का है, मगर सोशल मीडिया पर वीडियो अब वायरल हुआ है।
विज्ञापन

युवक से पैर पकड़वाए। - फोटो : अमर उजाला
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर का निवासी युवक 22 अगस्त को नुमाइश देखने के लिए बिजनौर जा रहा था। आरोप है कि बिजनौर जाते समय गंज के आसपास उसे कुछ युवकों ने पकड़ लिया और मारपीट की। रुपये छीनने का भी आरोप है। मारपीट करने वाले युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया। 
 
विज्ञापन

युवक ने मामले की जानकारी घरवालों को दी, जिस पर पिता ने गंज पुलिस चौकी और हीमपुर दीपा थाने में शिकायत की। पिता का आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही गंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई का डर सताने लगा है। सीओ सिटी गौतम राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना का कारण भी पता किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें