फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दोस्त की पत्नी के प्रेम में युवक की हत्या, चेहरे पर डाला प्लास्टिक का कट्टा और बेल्ट से घोंट दिया गला

Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के गांव पाडली मांडू से लापता शुभम का शव पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया। हत्यारोपियों में से एक शुभम का दोस्त था, जिसकी पत्नी के साथ उसके संबंध थे। काफी समझाने के बाद भी शुभम नहीं मान रहा था। 
विज्ञापन
शुभम सैनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नींदड़ू क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में पांच दिन पहले लापता हुए शुभम की हत्या के आरोप में गांव के ही वांछित तीन अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शुभम का शव व उसका आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार शुभम का एक अभियुक्त के घर आना जाना था। उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध की जानकारी होने पर शुभम को समझाया गया, किंतु आरोप है कि वह बाज नहीं आया। प्रकरण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से अपमानित होकर अभियुक्तगण ने शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

 

पाडली मांडू के ओम प्रकाश सैनी ने दो जून को अपने पुत्र शुभम के गुम होने के संबंध में थाना कोतवाली धामपुर में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन जून को ओम प्रकाश सैनी ने विरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह, अंकुश पुत्र विरेंद्र सिंह और गौरव पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासीगण पाडली मांडू के विरुद्ध पुत्र शुभम की गला दबाकर हत्या कर देने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चार जून को अंकुश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर शुभम का शव व उसका आधार कार्ड बरामद किया।
 

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि शुभम सैनी और अभियुक्त पक्ष के परिवार के मध्य व्यक्तिगत संबंधों को लेकर काफी समय से विवाद एवं आपसी तनाव चला आ रहा था। उक्त संबंधों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होने से आरोपी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे थे।

22 मई को भी इसी प्रकरण को लेकर उनका शुभम के साथ विवाद हुआ था, जिसे दोनों परिवार के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, किंतु उनके मन में बदले की आग जल रही थी। 
 
विज्ञापन

31 मई की सुबह जब शुभम शौच के लिए गया था, तभी उन्होंने उसके चेहरे पर प्लास्टिक की बोरी डालकर बेल्ट से उसका गला दबा दिया था। शव को गांव के कब्रिस्तान के पीछे नहर के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका आधार कार्ड निकालकर अलग स्थान पर छिपा दिया।

ये भी देखें...
Rockey Murder Case: बेटे के मोह में रेणु ने काट दिया पति का गला, मां से बोला था बादल- किसी एक को चुनना पड़ेगा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें