फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सांड के हमले में बाइक सवार की मौत, गुलदार ने महिला को मार डाला, परिजनों ने नहीं उठना दिया शव

Mon, 17 Jul 2023 04:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में सांड के हमले में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। गुलदार ने एक महिला को मार डाला है।
विज्ञापन
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के जहां नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर एक सांड के हमले में युवक की मौत हो गई तो वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में गुलदार ने महिला पर हमला कर मार डाला।

विज्ञापन


घटना - 1
बताया गया कि रविवार की रात को करीब सवा नौ बजे मुरादाबाद हाईवे पर गोहावर चौक पर खड़े सांड ने मुरादाबाद की ओर से आ रहे एक बाइक सवार पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त आलोक पांडे पुत्र उमेश पांडे मूल निवासी ग्राम पथरिया थाना रॉबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया। 

बताया गया कि मोरना में लक्ष्मी इंफ्रा विजन कंपनी द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। मृतक इस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। गौरतलब है कि निराश्रित पशु क्षेत्र में लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पहले इसी हाईवे पर 22 जनवरी को हसुपुरा चौक पर गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी रघुवीर सिंह (70) की सांड के हमले से मौत हो गई थी। उधर, प्रशासन हाईवों पर मौत का कारण बन रहे निराश्रित गौवंशों से निजात दिलाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

गुलदार के हमले में महिला की मौत
बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मखवाडा में गुड्डी पत्नी धर्मवीर गांव के पास ही खेत में धान लगाने गई थी। अचानक ही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला को खींचकर ले जाने लगा। मौके पर काम कर रहे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार छोड़कर भाग गया। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की और शव को नहीं उठाने दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम मखवाड़ा निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी गुड्डी देवी (48) धान लगाने के लिए खेत से पौध उखाड़ने गई थी। महिला खेत पर अकेले ही काम कर रही थी। जब काफी समय तक महिला नहीं लौटी तो लगभग 11:30 बजे महिला का छोटा पुत्र मानु मां को देखने के लिए खेत पर गया। खेत पर बेटे ने मां का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा तो वह डरकर गांव की ओर भागा और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे लेकिन, तब तक गुड्डी देवी दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई
विज्ञापन

वहीं, मौके पर अकबराबाद चौकी इंचार्ज अंकुर मान पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने डीएफओ के न आने तक शव न उठने देने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कई दिनों से मखवाडा व गुनियापुर के आसपास के देखा जा रहा है। दो दिन पूर्व गुलदार तड़के में हाईवे से जा रहे कांवड़ियों के सामने आ गया था, जिसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई थी। लेकिन वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। बताया गया कि मृतका के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतका के तीन बच्चों का विवाह हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें