फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: फेसबुक पर लाइव आया किशोर, गले में डाला फांसी का फंदा, पर पुलिस ने ऐसे बचा ली जान

Thu, 02 Mar 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक किशोर फेसबुक पर लाइव आया और गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या करने का ड्रामा करने लगा। वहीं आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर की जान बचा ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में गले में फांसी का फंदा डाल एक किशोर फेसबुक पर लाइव हुआ हो गया। मनाने के लिए मां तो नहीं आई लेकिन, पुलिस महज पांच मिनट में ही पहुंच गई। पुलिस को देख किशोर मौके से फरार हो गया। दरअसल, पैसा नहीं मिलने पर नाराज एक किशोर ने मां को डराने के लिए आत्महत्या का ड्रामा किया। हालांकि पुलिस के समय रहते पहुंचने से वह कोई गलत कदम नहीं उठा पाया।

विज्ञापन


फेसबुक पर लाइव आकर एक 16 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाए जाने की बात कही। इस लाइव वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर ने मैनू माफ करिए मां मेरी, गीत लगाया। इस लाइव वीडियो को पुलिस मुख्यालय पर देख लिया गया, पुलिस अफसरों की मानें तो तुरंत ही फेसबुक के मुख्यालय पर संपर्क किया गया। फेसबुक के मुख्यालय ने पुलिस को इस फेसबुक यूजर का नाम और पता भी मुहैया करा दिया गया। जिसके बाद तुरंत ही डायल 112 के साथ-साथ ही अफजलगढ़ थाने को सूचना दी गई। 

अफजलगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें बिजनौर पुलिस अफसरों से सूचना मिली थी कि गांव जिक्रीवाला में एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर रहा है। जिसके तुरंत बाद ही संबंधित चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस को देख किशोर फांसी लगाने के बजाए मौके से भाग गया। बताया गया कि उक्त किशोर अपनी मां से पैसे मांग रहा था, पैसा नहीं मिलने पर नाराज हुए किशोर ने फांसी लगाने का ड्रामा किया। उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने भी यह बात तस्दीक की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर

विज्ञापन

बताया गया कि किशोर का मकसद था कि उसकी मां यह वीडियो देखकर डरते हुए दौड़ी चली आए लेकिन, उसकी मां तो समय रहते यह वीडियो नहीं देख सकी। लेकिन पुलिस संज्ञान में आते ही मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोर के कमरे में रस्सी पड़ी मिली। जिसे बरामद कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग, सहारनपुर में 40 स्थानों से हटाया अतिक्रमण

बता दें कि किशोर ने रस्सी का एक सिरा फंखे में बांध अपने गले में दूसरी ओर से फंदा डाल लिया था। इसके बाद किशोर फेसबुक पर लाइव आया और आत्महत्या का ड्रामा रचा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पहले उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की सोची जा रही थी लेकिन, नाबालिग होने की वजह से ऐसा नहीं किया। उक्त किशोर को अफजलगढ़ सीओ सर्वम सिंह ने अपने कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें