फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मधुमक्खियों के हमले में गेहूं काटने गए किसान की मौत, चार घायल

Mon, 21 Apr 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में खेतों में गेहूं कटाई के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई जबकि उसकी दो बेटियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन
किसान सोमपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव धर्मपुरा के जंगल में गेहूं कटाई के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर पिता व उसकी दो पुत्री समेत तीन लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसमें सोमपाल (47) की मौत हो गई। किसानों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कस्बा झालू के निकटवर्ती गांव धर्मपुरा निवासी किसान सोमपाल सिंह (47) पुत्र  टीकम सिंह अपनी पुत्री शिवानी ( 28 ) व कामिनी (15 )के साथ सोमवार को गेहूं कटाई करने खेत पर पहुंचे। गेंहू की कटाई करने के दौरान खेत में अचानक मधुमक्खी का झुंड आ गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


मधुमक्खियों के झुंड द्वारा हमला करने से सोमपाल सिंह व उसकी दोनों पुत्रियों समेत तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना फोन पर परिजनों व ग्रामीणों को दी।  
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर परिजन व ग्रामीणों पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खेत से तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक सोमपाल के  चार चार पुत्री व एक पुत्र व पत्नी है । जिसमें  तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें