बिजनौर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर कार व टाटा मैजिक की टक्कर में कार सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शिवसेना जिला प्रभारी ने गांव के लोगों की मदद से घायल को अपनी गाड़ी से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बबनपुरा निवासी सनी तोमर (27) पुत्र राजकुमार रामपुर जिले में पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, सात दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। सोमवार की देर शाम अपनी कार से चांदपुर से अपने गांव बबनपुरा जा रहा था। चांदपुर धनौरा रोड पर गांव बबनपुरा व बागड़पुर के बीच धनौरा की ओर से आ रही टाटा मैजिक व कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक सिपाही सन्नी तोमर की मौत हो गई। वहीं, टाटा मैजिक चालक जनपद अम्बेडकर नगर निवासी शैलेश घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं, शिवसेना जिला प्रभारी चौधरी वीर सिंह ने अपनी गाड़ी से अपने साथी पुलकित शर्मा व राकेंद्र की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सिपाही सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सन्नी के करीब तीन साल की बेटी है।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम