फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चंडीगढ़ से बिहार जा रही 55 लाख की 65 पेटी शराब पकड़ी, रिले रेस की तरह बदल रहे थे चालक, गिरफ्तार किया

Tue, 27 Oct 2026 05:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर पुलिस ने नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एक ट्रक को रोककर चेकिंग की तो उसमें शराब की खेप बरामद हुई। चालक ने बताया कि रिले की तरह चालक बदल-बदलकर सप्लाई की जानी थी। पुलिस नेटवर्क का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
शराब के साथ गिरफ्तार चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब की खेप को बिजनौर पुलिस ने पकड़ लिया। करीब 55 लाख की 650 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब की तस्करी का मुख्य सरगना हरियाणा का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बिजनौर नगीना मार्ग पर शादीपुर के पास एसओजी और कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग में एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 650 पेटी बरामद हुईं। आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद आजीब निवासी गांव भाज्लाका नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। शराब की कीमत करीब 55 लाख आंकी गई है।
 

पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि हरियाणा निवासी राहुल के कहने पर चंडीगढ़ से ट्रक लेकर हापुड़ के लिए चला था। इसके बदले उसे तीस हजार रुपये मिलने थे, जबकि तेल आदि खर्च के लिए 20 हजार दिए गए थे। इसके साथ ही 500 रुपये रोजाना मिल रहे थे। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक सचिन मलिक और कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।
 

रिले-रेस की तरह बदले जाने थे चालक
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चालक मोहम्मद आजीब को शराब से भरा ट्रक चंडीगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर खड़ा मिला था। फोन पर मिले निर्देश पर वह ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। उसे केवल हापुड़ तक ही ट्रक ले जाना था। हापुड़ में किसी और चालक के हवाले उक्त ट्रक कर दिया जाता। इसी तरह से बिहार तक कई चालक बदल दिए जाते। बताया कि बिहार में शराब पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर बिहार में खपाई जा रही है।
 

वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल करता है सरगना
हरियाणा के राहुल ने ट्रक चालक से फोन पर वीपीएन नेटवर्क के जरिये बातचीत की थी। बता दें कि वीपीएन ऐसी तकनीक या सॉफ्टवेयर है जो मोबाइल या लैपटॉप और इंटरनेट के असली आईपी एड्रेस और लोकेशन को छिपा देता है। पकड़ा गया ट्रक चालक राहुल का सिर्फ नाम जानता है, उसके असली पते या मोबाइल नंबर भी उसे मालूम नहीं है। ऐसे में पुलिस वीपीएन नेटवर्क की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन

गुजरात में भी पकड़ा गया था आरोपी चालक
बिहार की तरह गुजरात में भी शराब पर पाबंदी है। ऐसे में गुजरात में भी शराब की खेप ले जाने में कुछ साल पहले उक्त चालक मोहम्मद आजीब पकड़ा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें