फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 50 साल के एचआईवी संक्रमित ने किशोर से किया 3 बार कुकर्म, पिता ने कराई जांच तो बेटा भी निकला पॉजिटिव

Tue, 22 Apr 2025 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

यह खबर उन सभी मां-बाप का दिल दहला देने के लिए काफी है, जिनके बच्चे नासमझ हैं, क्योंकि समाज में छिपे दरिंदे मासूमों की ताक में हैं। ये लोग बच्चों को धमकाकर या बहलाकर अपनी हवस का शिकार बनाते हैं और किसी को बताने पर तरह-तरह की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन
एचआईवी - फोटो : Adobe Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआईवी संक्रमित अधेड़ की हवस किशोर को भी जानलेवा दर्द दे गई। आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म किया, तो वह भी एचआईवी की चपेट में आ गया। किशोर की जिंदगी में अनहोनी की आशंका का अंधेरा छा गया है। परिजनों में बेचैनी है तो गांव में भी दुख है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

क्षेत्र के एक गांव में 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति कई वर्षों से एचआईवी से ग्रस्त है। इसकी बात की जानकारी पूरे गांव को है। ये अधेड़ व्यक्ति अपने गलत आचरण के चलते गांव में कुख्यात है। 10 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय पुत्र को इसके घर से निकलता देखा तो उसने सख्ती से पूछताछ की। किशोर ने पिता को बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले एक वर्ष में उसके साथ तीन बार कुकर्म कर चुका है। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। 
 

अपने पुत्र की आपबीती सुनते ही वह घबरा गया। उसने दो दिन बाद ही उसकी जांच कराई तो पुत्र भी एचआईवी पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने के बाद उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसने अपनी व अपनी पत्नी की भी जांच कराई, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
तहसील दिवस में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। किशोर का मेडिकल परीक्षण के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
- धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें