बिजनौर किरतपुर में तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर पानी भर जाने के कारण खुले नाले का अंदाजा नहीं लगा और 13 वर्षीय किशोर उसमें गिर गया। नाले के तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ईदगाह रोड पर हादसा
मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजल का 13 वर्षीय बेटा हम्माद शनिवार को घर से ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के सामने तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान हम्माद खुले नाले में गिर गया।