फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की ‘दादागीरी’ से दंग

Mon, 13 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजनौर के अफजलगढ़ एवं नांगलसोती क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर सोमवार को भूतपुरी में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुधार न  कराने पर हाईवे 74 जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कन्हैया सिंह, सुशील कुमार, छतरपाल, पिंटू, मोहन सिंह, सुरेश कुमार, राजपाल सिंह, चरन सिंह, लेखराज, विजय पाल सिंह का कहना है कि गांव व क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। मुश्किल से दो या तीन घंटे ही बिजली आ पा रही है। उस पर भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रमजान के चलते सपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को 14 घंटे व शहर को 18 घंटे सप्लाई के आदेश दिए हैं, मगर सभी को अनदेखा किया जा रहा है ।

जल्द निदान न हुआ तो हाईवे को जाम कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उधर जेई रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि जैसे उन्हें सप्लाई मिल रही है, वैसे ही आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे गांव की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में विद्युत आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। रविवार को अचानक एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामवासियों के साथ-साथ रोजेदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामवासियों विक्रम सिंह, सूरज सिंह, इरशाद अहमद, इस्लामुद्दीन, सरफराज, नरपाल सिंह, कामेंद्र सिंह, राजू, राजकुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने के चलते बार-बार फुंक जाता है।
उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने की विद्युत अधिकारियों से मांग की। उधर जेई नवनीत कुमार का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर का स्टीमेट बना दिया गया है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर रख कर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें