मंडावली /नजीबाबाद। गांव राहतपुर खुर्द में बच्चों के मामूली से विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे पांच लोग घायल हो गए।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर में बृहस्पतिवार को सवेरे बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। महमूद और महबूब पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में एक पक्ष से महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों में रहमत, मजहर, महमूद, मामून और मासूम शामिल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को जानलेवा हमले की तहरीर सौंपी गई है।