फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की बेटियों को बांटी गई साइकिल

विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन प्रांगण में श्रमिकों की बेटियों को साइकिल वितरित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
श्रमिकों की बेटियों को बांटी गईं साइकिल
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने विकास भवन में हुए कार्यक्रम में श्रमिकों की बेटियों को साइकिल बांटी। श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या से विभाग में पंजीकरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने सभी बालिकाओं को साइकिल मिलने की बधाई देते हुए इसे पढ़ाई में इस्तेमाल करने का आह्वान किया। बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत सन्ननिर्माण कार्य में पंजीकृत श्रमिकों की शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं को शासन द्वारा साइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों के सन्ननिर्माण कार्य करने वाले पंजीकृत श्रमिकों की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्यनरत 20 बालिकाओं श्रम विभाग द्वारा सुगम आवागमन के लिए साइकिल वितरित की गई हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग में पंजीकरण कराने का आह्वान किया। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार, बीएसए महेशचंद तथा श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें