फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद चुनाव परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला, मंडावली, नारायणपुर में भी दौड़ी साइकिल
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले कई क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशी को अच्छे मत मिले। चुनाव से पूर्व जिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बसपा का शोर शराबा था वहां के मतदाता भी साइकिल पर सवार हो गए।
विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से सपा के हाजी तसलीम अहमद की जीत की हैट्रिक ममें उन्हें सभी वर्गों का मत मिला। हाजी तसलीम अहमद ने पूर्व की भांति सभी वर्गों में अपनी सेंध लगाकर अब तक की सबसे बड़ी 23770 मतों से जीत हासिल की। वर्तमान चुनाव में तसलीम अहमद को नगर भाजपा समर्थित इलाकों से भी अप्रत्याशित रूप से मत मिले। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी की मंडावली, भागूवाला सहित अनेक गांव से भी साइकिल दौड़ी।
विज्ञापन

भागूवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजाहिदा पट्टी के चार बूथों पर सपा को 1840, भाजपा को 413 और बसपा को 219 मत मिले। प्राथमिक विद्यालय भागूवाला के चार बूथों पर सपा को 2379, भाजपा को 325 और बसपा को 253 मत मिले। श्यामीवाला के तीन बूथों पर सपा को 1098, भाजपा को 371 और बसपा को 444 मत मिले। पूर्व माध्यमिक, प्रा.वि. मंडावली के चार बूथों पर सपा को 1200, भाजपा को 435 और बसपा को 441 मत मिले। सबलगढ़ में सपा को 515, भाजपा को 141 और बसपा को 411 मत मिले। काशीरामपुर में सपा को 311, भाजपा को 421 और बसपा को 253 मत मिले। नारायणपुर रतन में सपा को 1252, भाजपा को 134 और बसपा को 145 मत मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा औरंगपुर बसंता में सपा को 579, भाजपा को 521 और बसपा को 241 मत मिले। हसनपुर में सपा को 418, भाजपा को 340 और बसपा को 285 मत मिले। मीरमपुर बेगा में सपा को 445, भाजपा को 603 और बसपा को 256 मत मिले। दहीरपुर में सपा को 1419, भाजपा को 21 और बसपा को 62 मत मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें