अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
दुर्घटना में वृद्ध की मौत
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसके पति रघुवीर सिंह (63 वर्ष) निवासी सीरियावाली द्वारिकेश शुगर मिल के निकट स्थित निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बुधवार सुबह वह साइकिल से स्कूल गए थे। अपराह्न करीब तीन बजे घर लौटते समय गांव भज्जावाला के निकट किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।