अफजलगढ़-भूतपुरी जसपुर मार्ग पर नवनिर्मित पुल के लिए भूमि पूजन करते कराते विधायक कुवंर सुशांत सि
- फोटो : udhampur news
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद नए पुल निर्माण के लिए शुक्रवार को बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भूमि पूजन किया। पुल का निर्माण 2027 तक पूरा होना है।
एक वर्ष पूर्व भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल के गर्डरों में वर्टीकल क्रैक आ गया था। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक माह पूर्व पुल के दोनों ओर हाइटगेज व सीमेंट के ब्लॉक लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके बावजूद हाइट गेज हटाकर चालक अपने वाहन क्षतिग्रस्त पुल से ही निकाल रहे हैं। अब सेतु निगम की ओर से पुराने पुल के पास दूसरे नए पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पुल निर्माण में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसका निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा होना है। नया पुल बनने से भूतपुरी से जसपुर की ओर जाने-आने वाले वाहनों को काफी लाभ होगा। सेतु निगम के सहायक अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुल की लंबाई 119 मीटर तथा चौड़ाई साढ़े 11 मीटर है। पुल का निर्माण कार्य एएम बिल्डर्स इंफ्राटेक प्रा.लि. बरेली द्वारा कराया जा रहा है। भूमि पूजन के अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, मनीत चौहान, नितिन चौहान, विनय चौहान, सोमपाल सिंह, अजीत सिंह व कुनाल आदि मौजूद रहे।