फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की मौत में नामजदगी के विरोध में भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार की मौत में नामजदगी के विरोध में भाकियू का धरना
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हल्दौर थाने के सामने वन विभाग के खिलाफ धरना दिया। आरोप लगाया कि गुलदार की मौत के मामले में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है। किसानों ने वन विभाग की टीम पर गुलदार की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर 21 मार्च को डीएफओ कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान थाने के सामने एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि गांव गंगोड़ाजट में गुलदार की मौत के मामले में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है। भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी निर्दोष किसानों को गुलदार की मौत के मामले में फंसा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। जबकि किसानों ने पिंजरे में फंसे हुए गुलदार को वन विभाग की टीम की सुपुर्दगी में दिया था। पुलिस झूठे मुकदमों में शामिल किसानों को पकड़ने के लिए बेवजह परेशान करने में लगी हुई है। किसान दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद थाने में पहुंचकर पुलिस को वन विभाग की संबंधित टीम के खिलाफ गुलदार की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग पूरी न होने पर 21 मार्च को डीएफओ कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। धरने में संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, लुधियान सिंह, सुनील प्रधान, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह, हरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, टीकम सिंह, रोहिताश सिंह, सुधांशु चौधरी, बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डालचंद प्रधान, रवि शेखर तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें