क्रिकेट टैलेंट हंट के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में क्रिकेट टैलेंट हंट के समापन पर प्रतिभाएं सम्मानित की गईं। एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में गत एक सप्ताह से जारी क्रिकेट टैलेंट हंट का मंगलवार को समापन हुआ।
मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एनआईआईटी संस्थान ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मुकुल माहेश्वरी ने शिविर से मिले टिप्स के अनुरूप निरंतर अभ्यास करते हुए लाभान्वित होने की खिलाड़ियों को सलाह दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज रविंद्र कुमार , इमर्जिंग होपर मेहराब हुसैन को पुरस्कृत किया। इंडियन क्रिकेट एकेडमी के कोच शमीम राजा ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, गौरव,आरएम माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।