फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बताए जा रहे फसल बीमा के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बताए जा रहे फसल बीमा के लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के सीएससी केंद्रों पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा पाठशाला का आयोजन हुआ। ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने अलग-अलग किसानों से सीधा वार्तालाप किया। कृषि मंत्री की जनपद में किसी से वार्ता नहीं हुई, लेकिन उनका प्रसारण सभी जगह दिखाया गया।
सभी ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन व ग्राम प्रधान के सहयोग से सीएससी के माध्यम से बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में अफसरों ने किसानों को किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना, पीएम किसान केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गांवों में कैंप के माध्यम से लोगों का योजनाओं से लाभान्वित करने को पंजीकरण किया। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल से लेकर एक मई तक चलेगा। बीमा पाठशाला के माध्यम से किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक किया। ताकि किसान बीमा कराकर अपनी फसलों में होने वाले नुकसान से बच सकें। गांव के प्रधान, सचिव, गण्यमान्य व्यक्ति, किसान, सरकारी व बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का किया निराकरण
रेहड़। गांव दुलीचंदपुर में फसल बीमा पाठशाला में किसानों की समस्याओं का निराकरण किया गया। एडीओ कृषि रक्षा सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक मई तक फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान रमेश सिंह के आवास पर हुई पाठशाला में वक्ताओं ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनों के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर कृषि विभाग के बृजभूषण सिंह, बलकरण सिंह, इफ्तिखार आरिफ, मुनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें