नजीबाबाद में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ दिलातीं अतिथि।
- फोटो : नजीबाबाद में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ दिलातीं अतिथि।
नजीबाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के अंतर्गत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा टिप्स के साथ नारी सशक्तिकरण की छात्राओं ने शपथ ली। मुख्य अतिथि निशा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित होकर बेटियां हर क्षेत्र में बुलंदियों के आसमान छू रही हैं। समाज का दायित्व है कि बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उर्मिला कुमारी के निर्देशन में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीनू आर्य की उपस्थिति में मुख्य अतिथि निशा अग्रवाल ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में बेटियों को बेटी से कम आंका जाता है। शिक्षित होकर बेटियां आज हर क्षेत्र में बुलंद हौसले के साथ आसमान छू रही हैं। शास्त्रों में विदित है कि जहां नारी को पूजा जाता है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी ने हर क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने छात्राओं को स्वयं की शक्ति को पहचानकर सशक्त बनाने की सलाह दी। ताइक्वांडो कोच राजू राजपूत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि बिना प्रयास के स्वयं को हारा हुआ समझना सबसे बड़ी भूल है। आत्मसम्मान के लिए डटकर मुकाबला करने वाली नारी अपराजिता कहलाती है। कॉलेज की शिक्षिकाओं की उपस्थिति में निशा अग्रवाल, प्रधानाचार्या उर्मिला कुमारी, ताइक्वांडो कोच राजू राजपूत, मीनू आर्य ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण की शपथ दिलाई। अमर उजाला टीम द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।