फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क जरूर लगाएं, बेवजह घर से बाहर न निकलेें

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क जरूर लगाएं, बेवजह घर से बाहर न निकलेें
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव जोगीरम्पुरी की नवनिर्वाचित प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव जोगीरम्पुरी में नवनिर्वाचित प्रधान राहिला परवीन की अध्यक्षता में कोविड-19 की सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में हल्का लेखपाल अर्जुन ने ग्रामीणों से मास्क पहने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को घरों में रहकर पवित्र रमजान की इबादत करने, बेवजह घर से बाहर न निकलने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। बैठक में प्रधान पति हाफिज हारुन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाहीद नकवी, शमा परवीन, नजमा खातून, राशन डीलर मो. रागिब, आशा कमलेश देवी, निर्मला सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें