फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित के लिए किया जीवन व्यतीत

Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रदर्शनी मैदान में लगे किसान मेले में गन्ने की नर्सरी को देखते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों ने चौधरी चरण सिंह का 115वां जन्मदिन राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया। 
विज्ञापन

छात्र नितिन कुमार ने उनके जीवन प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। 1967-68 में यह कांग्रेस को हराकर यूपी के सीएम बने। 28 जुलाई 1979 को सबसे कम समय के लिए और एक बार भी लोक सभा में न जा पाने वाले भारत के पीएम बने। जब वह यूपी के सीएम थे।      तो उन्होंने पटवारी व्यवस्था को भंग कर चकबंदी शुरू करके सभी जातियों के लोगों को पटवारी         बनाया था। संचालन छात्र भास्कर चौहान और आचार्य रामजी पांडेय ने किया। संयोजक आचार्य विवेक कुमार गुप्ता ,आचार्य कपिल कुमार रहे। प्रधानाचार्य चंद्र किशोर ने छात्रों से चौधरी साहब के जीवन से प्रेरणा पाकर अथक परिश्रम कर देश का महान नागरिक बनने पर जोर दिया। 
विज्ञापन

वहीं बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, कार्यकारिणी निदेशक पवन कुमार ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। डा.जेपी अग्रवाल, प्राचार्य डा.परवेज अहमद खां व डा.सीमा शर्मा ने कहा कि किसान हित में चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों की किसी से तुलना नहीं की जा सकती है। कोतवाली देहात वहीं कोतवाली देहात में किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मानाई गई। ब्लॉक प्रांगण में भाकियू भानू  जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने चौधरी चरण सिंह की योजनाओं के बारे में बताया। किसानों ने अपनी मांग संबंधी एक ज्ञापन सीओ नगीना हरिमोहन सिंह को दिया। नरेश कुमार, डोरी लाल, हमीदुल्ला, वीर सिंह, योगेश कुमार, नितिन कुमार, मांगेराम आदि उपस्थित थे। गांव महेश्वरीजट में सिंडिकेट बैंक नगीना द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें